तेउ यह चरित देखि ठगि रहहीं

चौपाई ५, दोहा ९ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड

चौपाई पाठ

तेउ यह चरित देखि ठगि रहहीं। उमा तासु गुन नर किमि कहहीं॥ ५ ॥

अर्थ

परन्तु वे भी यह चरित्र देखकर ठगे-से रह जाते हैं (स्तम्भित हो रहते हैं)। [शिवजी कहते हैं--] हे उमा! तब भला मनुष्य उनके गुणों को कैसे कह सकते हैं।

संदर्भ

यह उत्तरकाण्ड के “राम का स्वागत, भरत मिलाप” प्रकरण का चौपाई ५, दोहा ९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में अयोध्या में श्रीराम के स्वागत और भरत मिलाप के आनंदमय प्रसंग का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का स्वागत, भरत मिलाप