पुनि रघुपति सब सखा बोलाए
पुनि रघुपति सब सखा बोलाए
चौपाई ३, दोहा ८ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड
चौपाई पाठ
पुनि रघुपति सब सखा बोलाए। मुनि पद लागहु सकल सिखाए॥ गुर बसिष्ट कुलपूज्य हमारे। इन्ह की कृपाँ दनुज रन मारे॥ ३ ॥
अर्थ
फिर श्रीरघुनाथजी ने सब सखाओं को बुलाया और सबको सिखाया कि मुनि के चरणों में लगो। ये गुरु वसिष्ठजी हमारे कुल के पूज्य हैं। इन्हीं की कृपा से रण में राक्षस मारे गये हैं।
संदर्भ
यह उत्तरकाण्ड के “राम का स्वागत, भरत मिलाप” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में अयोध्या में श्रीराम के स्वागत और भरत मिलाप के आनंदमय प्रसंग का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का स्वागत, भरत मिलाप