काम क्रोध मद लोभ रत गृहासक्त

दोहा ७३ (क) · उत्तरकाण्ड

दोहा पाठ

काम क्रोध मद लोभ रत गृहासक्त दुखरूप। ते किमि जानहिं रघुपतिहि मूढ़ परे तम कूप॥ ७३ (क) ॥

अर्थ

जो काम, क्रोध, मद और लोभ में रत हैं और दुःखरूप घर में आसक्त हैं, वे श्रीरघुनाथजी को कैसे जान सकते हैं? वे मूर्ख तो अन्धकार-रूपी कुएँ में पड़े हुए हैं।

संदर्भ

यह उत्तरकाण्ड के “गरुड़ मोह, काकभुशुण्डि की रामकथा” प्रकरण का दोहा ७३ (क) है। इस प्रकरण में शिव-पार्वती संवाद, गरुड़ के मोह और काकभुशुण्डि द्वारा रामकथा श्रवण का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
गरुड़ मोह, काकभुशुण्डि की रामकथा