जय सगुन निर्गुन रूप रूप अनूप

छन्द १, दोहा १३ के अंतर्गत

छन्द पाठ

जय सगुन निर्गुन रूप रूप अनूप भूप सिरोमने। दसकंधरादि प्रचंड निसिचर प्रबल खल भुजबल हने॥ अवतार नर संसार भार बिभंजि दारुन दुख दहे। जय प्रनतपाल दयाल प्रभु संजुक्त सक्ति नमामहे॥ १ ॥

अर्थ

हे सगुण और निर्गुण रूप! हे अनुपम रूप-लावण्ययुक्त! हे राजाओं के शिरोमणि! आपकी जय हो। आपने रावण आदि प्रचण्ड, प्रबल और दुष्ट निशाचरों को अपनी भुजाओं के बल से मार डाला। आपने मनुष्य-अवतार लेकर संसार के भार को नष्ट करके अत्यन्त कठोर दुःखों को भस्म कर दिया। हे दयालु! हे शरणागत की रक्षा करने वाले प्रभो! आपकी जय हो। मैं शक्ति (सीताजी)-सहित शक्तिमान आपको नमस्कार करता हूँ।

संदर्भ

छन्द १, दोहा १३ के अंतर्गत

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम राज्याभिषेक और स्तुति