इहाँ भानुकुल कमल दिवाकर
इहाँ भानुकुल कमल दिवाकर
चौपाई १, दोहा ४ के अंतर्गत · उत्तरकाण्ड
चौपाई पाठ
इहाँ भानुकुल कमल दिवाकर। कपिन्ह देखावत नगर मनोहर॥ सुनु कपीस अंगद लंकेसा। पावन पुरी रुचिर यह देसा॥ १ ॥
अर्थ
यहाँ (विमान पर से) सूर्यकुलरूपी कमल के प्रफुल्लित करनेवाले सूर्य श्रीरामजी वानरों को मनोहर नगर दिखला रहे हैं। [वे कहते हैं--] हे सुग्रीव! हे अंगद! हे लंकापति विभीषण ! सुनो। यह पुरी पवित्र है और यह देश सुन्दर है।
संदर्भ
यह उत्तरकाण्ड के “भरत विरह, हनुमान आगमन” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में भरत के विरह, हनुमान के शुभ आगमन और अयोध्या में हर्ष का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
भरत विरह, हनुमान आगमन