पुनि सब कथा बिभीषन कही
पुनि सब कथा बिभीषन कही
चौपाई २, दोहा ८ के अंतर्गत · सुन्दरकाण्ड
चौपाई पाठ
पुनि सब कथा बिभीषन कही। जेहि बिधि जनकसुता तहँ रही॥ तब हनुमंत कहा सुनु भ्राता। देखी चहउँ जानकी माता॥ २ ॥
अर्थ
फिर विभीषणजी ने, श्रीजानकीजी जिस प्रकार वहाँ (लङ्का में) रहती थीं, वह सब कथा कही। तब हनुमानजी ने कहा- हे भाई! सुनो, मैं जानकी माता को देखना चाहता हूँ।
संदर्भ
यह सुन्दरकाण्ड के “हनुमान-विभीषण संवाद” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में लंका में हनुमानजी और विभीषण की भेंट तथा राम-भक्ति से पूर्ण संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
हनुमान-विभीषण संवाद