कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ
दोहा ३४ · सुन्दरकाण्ड
दोहा पाठ
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ। नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ॥ ३४ ॥
अर्थ
वानरराज सुग्रीव ने शीघ्र ही वानरों को बुलाया, सेनापतियों के समूह आ गये। वानर-भालुओं के झुंड अनेक रंगों के हैं और उनमें अतुलनीय बल है।
संदर्भ
यह सुन्दरकाण्ड के “हनुमानजी का लौटना और राम को संदेश” प्रकरण का दोहा ३४ है। इस प्रकरण में हनुमानजी का समुद्र पार लौटना, मधुवन प्रवेश, सुग्रीव मिलन और श्रीराम को सीता का संदेश व चूड़ामणि अर्पण का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
हनुमानजी का लौटना और राम को संदेश