उहाँ दसानन सचिव हँकारे
उहाँ दसानन सचिव हँकारे
चौपाई २, दोहा ४८ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
उहाँ दसानन सचिव हँकारे। सब सन कहेसि सुभट जे मारे॥ आधा कटकु कपिन्ह संघारा। कहहु बेगि का करिअ बिचारा॥ २ ॥
अर्थ
वहाँ [लंका में] रावण ने मन्त्रियों को बुलाया और जो योद्धा मारे गये थे उन सब को बतलाया। [उसने कहा--] वानरों ने आधी सेना का संहार कर दिया! अब शीघ्र बताओ, क्या विचार (उपाय) करना चाहिए?
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “माल्यवान का रावण को समझाना” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ४८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में माल्यवान द्वारा रावण को संधि और विवेक का परामर्श देने तथा रावण के दुराग्रह का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
माल्यवान का रावण को समझाना