सब के बचन श्रवन सुनि कह
सब के बचन श्रवन सुनि कह
दोहा ८ · लंकाकाण्ड
दोहा पाठ
सब के बचन श्रवन सुनि कह प्रहस्त कर जोरि। नीति बिरोध न करिअ प्रभु मंत्रिन्ह मति अति थोरि॥ ८ ॥
अर्थ
कानों से सबके वचन सुनकर प्रहस्त हाथ जोड़कर कहने लगा-हे प्रभु! नीति के विरुद्ध नहीं करना चाहिए, मन्त्रियों में बहुत ही थोड़ी बुद्धि है।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “मंदोदरी का रावण को उपदेश” प्रकरण का दोहा ८ है। इस प्रकरण में मंदोदरी द्वारा रावण को सीता-वापसी का उपदेश और रावण-प्रहस्त संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
मंदोदरी का रावण को उपदेश