रिपु के समाचार जब पाए

चौपाई १, दोहा ३९ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

रिपु के समाचार जब पाए। राम सचिव सब निकट बोलाए॥ लंका बाँके चारि दुआरा। केहि बिधि लागिअ करहु बिचारा॥ १ ॥

अर्थ

जब शत्रु के समाचार प्राप्त हो गये, तब श्रीरामचन्द्रजी ने सब मन्त्रियों को पास बुलाया [और कहा--] लंका के चार बड़े विकट दरवाजे हैं। उन पर किस तरह आक्रमण किया जाय, इस पर विचार करो।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “अंगद-राम-संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ३९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में अंगद के लौटने पर राम-मंत्रणा और लंका पर चतुर्दिक आक्रमण की रणनीति का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
अंगद-राम-संवाद