रावन सिर सरोज बनचारी

चौपाई ४, दोहा ९२ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

रावन सिर सरोज बनचारी। चलि रघुबीर सिलीमुख धारी॥ दस दस बान भाल दस मारे। निसरि गए चले रुधिर पनारे॥ ४ ॥

अर्थ

रावण के सिररूपी कमलवन में विचरण करनेवाले श्रीरघुवीर के बाणरूपी भ्रमरों की पंक्ति चली। श्रीरामचन्द्रजी ने उसके दसों सिरों में दस-दस बाण मारे, जो आर-पार हो गये और सिरों से रक्त के पनाले बह चले।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “इंद्र का दिव्य रथ, राम-रावण युद्ध” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा ९२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में इंद्र के दिव्य रथ पर आरूढ़ होकर श्रीराम और रावण का घोर युद्ध का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
इंद्र का दिव्य रथ, राम-रावण युद्ध