मारहु धरहु जनि जाइ

छन्द ८, दोहा १०१ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

छन्द पाठ

मारहु धरहु जनि जाइ। कटकटहिं पूँछ उठाइ। दहँ दिसि लँगूर बिराज। तेहिं मध्य कोसलराज॥ ८ ॥

अर्थ

वे पूँछ उठाकर कटकटाते हुए पुकारने लगे, “मारो, पकड़ो, जाने न पावे।” उनके लंगूर दसों दिशाओं में शोभा दे रहे हैं और उनके बीच में कोसलराज श्रीरामजी हैं।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “राम-रावण युद्ध, रावण वध” प्रकरण का छन्द ८, दोहा १०१ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में राम-रावण के निर्णायक युद्ध और रावण वध के बाद देवताओं की जयध्वनि का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम-रावण युद्ध, रावण वध