लीन्ह एक तेहिं सैल उपाटी
लीन्ह एक तेहिं सैल उपाटी
चौपाई ५, दोहा ७० के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
लीन्ह एक तेहिं सैल उपाटी। रघुकुलतिलक भुजा सोइ काटी॥ धावा बाम बाहु गिरि धारी। प्रभु सोउ भुजा काटि महि पारी॥ ५ ॥
अर्थ
उसने एक पर्वत उखाड़ लिया। रघुकुलतिलक श्रीरामजी ने उसकी वह भुजा ही काट दी। तब वह बायें हाथ में पर्वत लेकर दौड़ा। प्रभु ने उसकी वह भुजा भी काटकर पृथ्वी पर गिरा दी।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “कुंभकर्ण युद्ध और उसकी परमगति” प्रकरण का चौपाई ५, दोहा ७० के अंतर्गत है। इस प्रकरण में कुंभकर्ण के प्रचंड पराक्रम और श्रीराम के हाथों उसकी परमगति का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
कुंभकर्ण युद्ध और उसकी परमगति