कर गहि पतिहि भवन निज आनी
कर गहि पतिहि भवन निज आनी
चौपाई २, दोहा ६ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
कर गहि पतिहि भवन निज आनी। बोली परम मनोहर बानी॥ चरन नाइ सिरु अंचलु रोपा। सुनहु बचन पिय परिहरि कोपा॥ २ ॥
अर्थ
[तब] वह हाथ पकड़कर, पति को अपने महल में लाकर परम मनोहर वाणी बोली। चरणों में सिर नवाकर उसने अपना आँचल पसारा और कहा--हे प्रियतम! क्रोध त्यागकर मेरा वचन सुनिये।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “मंदोदरी का रावण को उपदेश” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में मंदोदरी द्वारा रावण को सीता-वापसी का उपदेश और रावण-प्रहस्त संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
मंदोदरी का रावण को उपदेश