निज बिकलता बिचारि बहोरी
निज बिकलता बिचारि बहोरी
चौपाई १, दोहा ६ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
निज बिकलता बिचारि बहोरी। बिहँसि गयउ गृह करि भय भोरी॥ मंदोदरीं सुन्यो प्रभु आयो। कौतुकहीं पाथोधि बँधायो॥ १ ॥
अर्थ
फिर अपनी व्याकुलता को समझकर [ऊपर से] हँसता हुआ, भय को भुलाकर रावण महल को गया। मन्दोदरी ने सुना कि प्रभु श्रीरामजी आ गये हैं और उन्होंने कौतुक में ही समुद्र को बँधवा लिया है।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “मंदोदरी का रावण को उपदेश” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में मंदोदरी द्वारा रावण को सीता-वापसी का उपदेश और रावण-प्रहस्त संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
मंदोदरी का रावण को उपदेश