कह रघुबीर कहा मम मानहु
कह रघुबीर कहा मम मानहु
चौपाई ६, दोहा १०८ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
कह रघुबीर कहा मम मानहु। सीतहि सखा पयादें आनहु॥ देखहुँ कपि जननी की नाईं। बिहसि कहा रघुनाथ गोसाईं॥ ६ ॥
अर्थ
श्रीरघुवीर ने कहा--हे मित्र! मेरा कहना मानो और सीता को पैदल ले आओ, जिससे वानर उसे माता की तरह देखें। गोसाईं श्रीरामजी ने हँसकर ऐसा कहा।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “सीताजी को कुशल समाचार और अग्नि परीक्षा” प्रकरण का चौपाई ६, दोहा १०८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में हनुमानजी द्वारा सीताजी को राम की कुशल सुनाना और सीताजी की अग्नि परीक्षा द्वारा पवित्रता प्रकट होने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
सीताजी को कुशल समाचार और अग्नि परीक्षा