जयति राम जय लछिमन जय कपीस
जयति राम जय लछिमन जय कपीस
दोहा ३९ · लंकाकाण्ड
दोहा पाठ
जयति राम जय लछिमन जय कपीस सुग्रीव। गर्जहिं सिंहनाद कपि भालु महा बल सींव॥ ३९ ॥
अर्थ
महान् बल की सीमा वे वानर-भालू सिंह के समान ऊँचे स्वर से “श्रीरामजी की जय', “लक्ष्मणजी की जय', 'वानरराज सुग्रीव की जय' ऐसी गर्जना करने लगे।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “अंगद-राम-संवाद” प्रकरण का दोहा ३९ है। इस प्रकरण में अंगद के लौटने पर राम-मंत्रणा और लंका पर चतुर्दिक आक्रमण की रणनीति का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
अंगद-राम-संवाद