गिरिजा जासु नाम जपि मुनि काटहिं
गिरिजा जासु नाम जपि मुनि काटहिं
दोहा ७३ · लंकाकाण्ड
दोहा पाठ
गिरिजा जासु नाम जपि मुनि काटहिं भव पास। सो कि बंध तर आवइ ब्यापक बिस्व निवास॥ ७३ ॥
अर्थ
[शिवजी कहते हैं--] हे गिरिजे! जिनका नाम जपकर मुनि भव (जन्म-मृत्यु) की फाँसी को काट डालते हैं, वे सर्वव्यापक और विश्वनिवास (विश्व के आधार) प्रभु कहीं बंधन में आ सकते हैं ?
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “मेघनाद का राम को नागपाश में बाँधना” प्रकरण का दोहा ७३ है। इस प्रकरण में मेघनाद के मायावी युद्ध और रामजी के लीला से नागपाश में बँधने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
मेघनाद का राम को नागपाश में बाँधना