गर्जि परे रिपु कटक मझारी
गर्जि परे रिपु कटक मझारी
चौपाई ४, दोहा ४४ के अंतर्गत · लंकाकाण्ड
चौपाई पाठ
गर्जि परे रिपु कटक मझारी। लागे मर्दै भुज बल भारी॥ काहुहि लात चपेटन्हि केहू। भजहु न रामहि सो फल लेहू॥ ४ ॥
अर्थ
वे गर्जकर शत्रु की सेना के बीच में कूद पड़े और अपने भारी भुजबल से उसका मर्दन करने लगे। किसी को लात से और किसी को चपेट से खबर लेते हैं [और कहते हैं कि] तुम श्रीरामजी को नहीं भजते, उसका यह फल लो।
संदर्भ
यह लंकाकाण्ड के “युद्धारम्भ” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा ४४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में वानर और राक्षस सेनाओं के बीच लंका के महासंग्राम के आरंभ का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
युद्धारम्भ