अस कहि बहुत भाँति समुझाई

चौपाई १, दोहा १०० के अंतर्गत · लंकाकाण्ड

चौपाई पाठ

अस कहि बहुत भाँति समुझाई। पुनि त्रिजटा निज भवन सिधाई॥ राम सुभाउ सुमिरि बैदेही। उपजी बिरह बिथा अति तेही॥ १ ॥

अर्थ

ऐसा कहकर और सीताजी को बहुत प्रकार से समझाकर फिर त्रिजटा अपने भवन चली गयी। श्रीरामचन्द्रजी के स्वभाव का स्मरण करके जानकीजी को अत्यन्त विरह-व्यथा उत्पन्न हुई।

संदर्भ

यह लंकाकाण्ड के “त्रिजटा-सीता संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा १०० के अंतर्गत है। इस प्रकरण में त्रिजटा द्वारा सीताजी को युद्ध-समाचार देकर धैर्य बँधाने और राम-विजय का आश्वासन देने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
त्रिजटा-सीता संवाद