सतीं कीन्ह सीता कर बेषा
सतीं कीन्ह सीता कर बेषा
चौपाई ४, दोहा ५६ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
सतीं कीन्ह सीता कर बेषा। सिव उर भयउ बिषाद बिसेषा॥ जौं अब करउँ सती सन प्रीती। मिटइ भगति पथु होइ अनीती॥ ४ ॥
अर्थ
सतीजी ने सीताजी का वेष धारण किया, यह जानकर शिवजी के हृदय में बड़ा विषाद हुआ। उन्होंने सोचा कि यदि मैं अब सती से प्रीति करता हूँ तो भक्तिमार्ग लुप्त हो जाता है और बड़ा अन्याय होता है।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “सती का भ्रम और खेद” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा ५६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सती का श्रीराम की दिव्यता पर संशय, परीक्षा और पश्चाताप का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
सती का भ्रम और खेद