सारद सेस महेस बिधि आगम निगम
सारद सेस महेस बिधि आगम निगम
दोहा १२ · बालकाण्ड
दोहा पाठ
सारद सेस महेस बिधि आगम निगम पुरान। नेति नेति कहि जासु गुन करहिं निरंतर गान॥ १२ ॥
अर्थ
सरस्वतीजी, शेषजी, शिवजी, ब्रह्माजी, शास्त्र, वेद और पुराण-ये सब “नेति-नेति' कहकर (पार नहीं पाकर ' ऐसा नहीं ', 'ऐसा नहीं ' कहते हुए) सदा जिनका गुणगान किया करते हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “तुलसीदास की दीनता और भक्तिकविता” प्रकरण का दोहा १२ है। इस प्रकरण में तुलसीदासजी की दीनता, प्रभु-कृपा पर निर्भरता और रामभक्तिमयी कविता की पवित्र महिमा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
तुलसीदास की दीनता और भक्तिकविता