पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं
पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं
चौपाई ४, दोहा ४ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं। जिमि हिम उपल कृषी दलि गरहीं॥ बंदउँ खल जस सेष सरोषा। सहस बदन बरनइ पर दोषा॥ ४ ॥
अर्थ
जैसे ओले खेती का नाश करके आप भी गल जाते हैं, वैसे ही वे दूसरों का काम बिगाड़ने के लिये अपना शरीर तक छोड़ देते हैं। मैं दुष्टों की [हजार मुखवाले] शेषजी के समान समझकर प्रणाम करता हूँ, जो पराये दोषों का हजार मुखों से बड़े रोष के साथ वर्णन करते हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “खल वन्दना” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा ४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में तुलसीदास द्वारा खलों की वन्दना और उनके स्वभाव का परिचय का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
खल वन्दना