निरगुन तें एहि भाँति बड़ नाम

दोहा २३ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

निरगुन तें एहि भाँति बड़ नाम प्रभाउ अपार। कहउँ नामु बड़ राम तें निज बिचार अनुसार॥ २३ ॥

अर्थ

इस प्रकार निर्गुण से नाम का प्रभाव अत्यन्त बड़ा है। अब अपने विचार के अनुसार कहता हूँ कि नाम [सगुण] राम से भी बड़ा है।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “रामनाम की महिमा” प्रकरण का दोहा २३ है। इस प्रकरण में रामनाम की सर्वोच्च महिमा और कलियुग में नाम-स्मरण के कल्याणकारी प्रभाव का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
रामनाम की महिमा