नाम प्रसाद संभु अबिनासी
नाम प्रसाद संभु अबिनासी
चौपाई १, दोहा २६ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
नाम प्रसाद संभु अबिनासी। साजु अमंगल मंगल रासी॥ सुक सनकादि सिद्ध मुनि जोगी। नाम प्रसाद ब्रह्मसुख भोगी॥ १ ॥
अर्थ
नाम ही के प्रसाद से शिवजी अविनाशी हैं और अमंगल वेषवाले होने पर भी मंगल की राशि हैं। शुकदेवजी और सनकादि सिद्ध, मुनि, योगीगण नाम के ही प्रसाद से ब्रह्मानन्द को भोगते हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “रामनाम की महिमा” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में रामनाम की सर्वोच्च महिमा और कलियुग में नाम-स्मरण के कल्याणकारी प्रभाव का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
रामनाम की महिमा