लताभवन तें प्रगट भे तेहि अवसर
लताभवन तें प्रगट भे तेहि अवसर
दोहा २३२ · बालकाण्ड
दोहा पाठ
लताभवन तें प्रगट भे तेहि अवसर दोउ भाइ। निकसे जनु जुग बिमल बिधु जलद पटल बिलगाइ॥ २३२ ॥
अर्थ
उसी समय दोनों भाई लताभवन से प्रकट हुए। मानो दो निर्मल चन्द्रमा बादलों के पटल को हटाकर निकले हों।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “पुष्पवाटिका में सीताराम का मिलन” प्रकरण का दोहा २३२ है। इस प्रकरण में पुष्पवाटिका में श्रीसीताराम का परस्पर प्रथम दर्शन और मिलन का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
पुष्पवाटिका में सीताराम का मिलन