कासीं मरत जंतु अवलोकी
कासीं मरत जंतु अवलोकी
चौपाई १, दोहा ११९ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
कासीं मरत जंतु अवलोकी। जासु नाम बल करउँ बिसोकी॥ सोइ प्रभु मोर चराचर स्वामी। रघुबर सब उर अंतरजामी॥ १ ॥
अर्थ
[हे पार्वती!] जिनके नाम के बल से काशी में मरते हुए प्राणी को देखकर मैं उसे [राममन्त्र देकर] शोकरहित कर देता हूँ, वही मेरे प्रभु रघुश्रेष्ठ श्रीरामचन्द्रजी जड़-चेतन के स्वामी और सब के हृदय के भीतर की जाननेवाले हैं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “शिव-पार्वती संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा ११९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में विवाह के बाद पार्वती द्वारा राम के स्वरूप और अवतार-रहस्य के विषय में शिवजी से प्रेमपूर्ण संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
शिव-पार्वती संवाद