करि प्रनाम रामहि त्रिपुरारी
करि प्रनाम रामहि त्रिपुरारी
चौपाई ३, दोहा ११२ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
करि प्रनाम रामहि त्रिपुरारी। हरषि सुधा सम गिरा उचारी॥ धन्य धन्य गिरिराजकुमारी। तुम्ह समान नहिं कोउ उपकारी॥ ३ ॥
अर्थ
त्रिपुरासुर का वध करनेवाले शिवजी श्रीरामचन्द्रजी को प्रणाम करके आनन्द में भरकर अमृत के समान वाणी बोले--हे गिरिराजकुमारी पार्वती! तुम धन्य हो! धन्य हो! तुम्हारे समान कोई उपकारी नहीं है।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “शिव-पार्वती संवाद” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ११२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में विवाह के बाद पार्वती द्वारा राम के स्वरूप और अवतार-रहस्य के विषय में शिवजी से प्रेमपूर्ण संवाद का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
शिव-पार्वती संवाद