काचे घट जिमि डारौं फोरी
काचे घट जिमि डारौं फोरी
चौपाई ३, दोहा २५३ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
काचे घट जिमि डारौं फोरी। सकउँ मेरु मूलक जिमि तोरी॥ तव प्रताप महिमा भगवाना। को बापुरो पिनाक पुराना॥ ३ ॥
अर्थ
और उसे कच्चे घड़े की तरह फोड़ डालूँ। मैं मेरु पर्वत को मूली की तरह तोड़ सकता हूँ, हे भगवान! आपके प्रताप की महिमा से यह बेचारा पुराना पिनाक तो कौन चीज है।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “श्रीलक्ष्मणजी का क्रोध” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा २५३ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में लक्ष्मणजी के धर्मयुक्त रोष और रघुवंश के पराक्रम के प्रकटीकरण का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
श्रीलक्ष्मणजी का क्रोध