घटइ बढ़इ बिरहिनि दुखदाई

चौपाई १, दोहा २३८ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

घटइ बढ़इ बिरहिनि दुखदाई। ग्रसइ राहु निज संधिहिं पाई॥ कोक सोकप्रद पंकज द्रोही। अवगुन बहुत चंद्रमा तोही॥ १ ॥

अर्थ

फिर यह घटता-बढ़ता है और विरहिणी स्त्रियों को दुःख देनेवाला है; राहु अपनी सन्धि में पाकर इसे ग्रस लेता है। चकवे को [चकवी के वियोग का] शोक देनेवाला और कमल का वैरी (उसे मुरझा देनेवाला) है। हे चन्द्रमा! तुझमें बहुत-से अवगुण हैं [जो सीताजी में नहीं हैं]।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “सीता का पार्वती पूजन, राम-लक्ष्मण संवाद” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २३८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सीताजी का पार्वती पूजन, वरदान-प्राप्ति और राम-लक्ष्मण के मधुर संवाद का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
सीता का पार्वती पूजन, राम-लक्ष्मण संवाद