एहि बिधि सबही देत सुखु आए

दोहा ३४८ · बालकाण्ड

दोहा पाठ

एहि बिधि सबही देत सुखु आए राजदुआर। मुदित मातु परिछनि करहिं बधुन्ह समेत कुमार॥ ३४८ ॥

अर्थ

इस प्रकार सबको सुख देते हुए राजद्वार पर आये। माताएँ आनन्दित होकर बहुओं समेत कुमारों का परछन कर रही हैं।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “बारात का अयोध्या लौटना” प्रकरण का दोहा ३४८ है। इस प्रकरण में विवाह के बाद बारात का नववधुओं सहित अयोध्या लौटना और नगर में आनंदोत्सव का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
बारात का अयोध्या लौटना