दीप दीप के भूपति नाना

चौपाई ४, दोहा २५१ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

दीप दीप के भूपति नाना। आए सुनि हम जो पनु ठाना॥ देव दनुज धरि मनुज सरीरा। बिपुल बीर आए रनधीरा॥ ४ ॥

अर्थ

मैंने जो प्रण ठाना था, उसे सुनकर द्वीप-द्वीप के अनेक राजा आये। देवता और दैत्य भी मनुष्य का शरीर धारण करके आये तथा बहुत-से रणधीर वीर आये।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “राजाओं से धनुष न उठना, जनक की निराशा” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा २५१ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में राजाओं द्वारा शिवधनुष न उठा पाने पर जनक की निराशा और खिन्न वाणी का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राजाओं से धनुष न उठना, जनक की निराशा