देखत भृगुपति बेषु कराला
देखत भृगुपति बेषु कराला
चौपाई १, दोहा २६९ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
देखत भृगुपति बेषु कराला। उठे सकल भय बिकल भुआला॥ पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड प्रनामा॥ १ ॥
अर्थ
परशुरामजी का भयानक वेष देखकर सब राजा भय से व्याकुल हो उठ खड़े हुए और पितासहित अपना नाम कह-कहकर सब दण्डवत्-प्रणाम करने लगे।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “जयमाल पहनाना” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २६९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में धनुषभंग के बाद सीता द्वारा श्रीराम को जयमाल अर्पण और देवताओं की पुष्पवर्षा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
जयमाल पहनाना