चले राम लछिमन मुनि संगा
चले राम लछिमन मुनि संगा
चौपाई १, दोहा २१२ के अंतर्गत · बालकाण्ड
चौपाई पाठ
चले राम लछिमन मुनि संगा। गए जहाँ जग पावनि गंगा॥ गाधिसूनु सब कथा सुनाई। जेहि प्रकार सुरसरि महि आई॥ १ ॥
अर्थ
श्रीरामजी और लक्ष्मणजी मुनि के साथ चले। वे वहाँ गये, जहाँ जगत् को पवित्र करने वाली गंगाजी थीं। महाराज गाधि के पुत्र विश्वामित्रजी ने वह सब कथा कह सुनायी, जिस प्रकार देवनदी गंगाजी पृथ्वी पर आयी थीं।
संदर्भ
यह बालकाण्ड के “विश्वामित्र का जनकपुर में प्रवेश” प्रकरण का चौपाई १, दोहा २१२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर आगमन और मिथिला की अनुपम शोभा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
विश्वामित्र का जनकपुर में प्रवेश