भलेउ पोच सब बिधि उपजाए

चौपाई २, दोहा ६ के अंतर्गत · बालकाण्ड

चौपाई पाठ

भलेउ पोच सब बिधि उपजाए। गनि गुन दोष बेद बिलगाए॥ कहहिं बेद इतिहास पुराना। बिधि प्रपंचु गुन अवगुन साना॥ २ ॥

अर्थ

भले, बुरे सभी ब्रह्मा के पैदा किये हुए हैं, पर गुण और दोषों को विचारकर वेदों ने उन्हें अलग-अलग कर दिया है। वेद, इतिहास और पुराण कहते हैं कि ब्रह्मा की यह सृष्टि गुण-अवगुणों से सनी हुई है।

संदर्भ

यह बालकाण्ड के “संत असंत वन्दना” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में संत और असंत के स्वभाव तथा गुण-दोष के भेद का सूक्ष्म विवेचन का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
संत असंत वन्दना