तिन्हहि बिलोकि बिलोकति धरनी

चौपाई २, दोहा ११७ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

तिन्हहि बिलोकि बिलोकति धरनी। दुहुँ सकोच सकुचति बरबरनी॥ सकुचि सप्रेम बाल मृग नयनी। बोली मधुर बचन पिकबयनी॥ २ ॥

अर्थ

उत्तम (गौर) वर्णवाली सीताजी उनको देखकर [संकोचवश] पृथ्वी की ओर देखती हैं। वे दोनों ओर के संकोच से सकुचा रही हैं (अर्थात्‌ न बताने में ग्राम की स्त्रियों को दुःख होने का संकोच है और बताने में लज्जारूप संकोच)। हिरण के बच्चे के सदृश नेत्रों वाली और कोकिल की-सी वाणीवाली सीताजी सकुचाकर प्रेम सहित मधुर वचन बोलीं--।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ११७ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में यमुना-प्रणाम और मार्ग में वनवासियों व ग्रामवासियों के प्रेममय दर्शन का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
यमुना को प्रणाम, वनवासियों का प्रेम