सुनि सुधि सोच बिकल सब लोगा
सुनि सुधि सोच बिकल सब लोगा
चौपाई ३, दोहा २९४ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
सुनि सुधि सोच बिकल सब लोगा। मनहुँ मीनगन नव जल जोगा॥ देवँ प्रथम कुलगुर गति देखी। निरखि बिदेह सनेह बिसेषी॥ ३ ॥
अर्थ
यह समाचार सुनकर सब लोग सोच से व्याकुल हो गये; जैसे नये जल के संयोग से मछलियाँ व्याकुल होती हैं। देवताओं ने पहले कुलगुरु वसिष्ठजी की [प्रेमविहल] दशा देखी, फिर विदेहजी के विशेष स्नेह को देखा।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “जनक-वसिष्ठ संवाद, सरस्वती द्वारा इन्द्र को समझाना” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा २९४ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में जनक-वसिष्ठ संवाद, इन्द्र की चिंता और सरस्वती द्वारा उनके संशय-निवारण का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
जनक-वसिष्ठ संवाद, सरस्वती द्वारा इन्द्र को समझाना