सीलु सनेहु सकल दुहु ओरा
सीलु सनेहु सकल दुहु ओरा
चौपाई ३, दोहा २८१ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
सीलु सनेहु सकल दुहु ओरा। द्रवहिं देखि सुनि कुलिस कठोरा॥ पुलक सिथिल तन बारि बिलोचन। महि नख लिखन लगीं सब सोचन॥ ३ ॥
अर्थ
दोनों ओर सबके शील और प्रेम को देखकर और सुनकर कठोर वज्र भी पिघल जाते हैं। शरीर पुलकित और शिथिल हैं और नेत्रों में [शोक और प्रेम के] आँसू हैं। सब अपने [पैरों के] नखों से जमीन कुरेदने और सोचने लगीं।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा २८१ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में कौसल्या-सुनयना संवाद में श्रीसीताजी के शील, धैर्य और पतिव्रत धर्म की महिमा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील