समर मरनु पुनि सुरसरि तीरा

चौपाई २, दोहा १९० के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

समर मरनु पुनि सुरसरि तीरा। राम काजु छनभंगु सरीरा॥ भरत भाइ नृपु मैं जन नीचू। बड़ें भाग असि पाइअ मीचू॥ २ ॥

अर्थ

युद्ध में मरण, फिर गंगाजी का तट, श्रीरामजी का काम और क्षणभंगुर शरीर (जो चाहे जब नाश हो जाय); भरत श्रीरामजी के भाई और राजा हैं और मैं नीच सेवक हूँ—बड़े भाग्य से ऐसी मृत्यु मिलती है।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “निषाद की शंका और सावधानी” प्रकरण का चौपाई २, दोहा १९० के अंतर्गत है। इस प्रकरण में भरत की सेना देख निषादराज गुह की शंका और सावधानी का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
निषाद की शंका और सावधानी