करि दंडवत भेंट धरि आगें
करि दंडवत भेंट धरि आगें
चौपाई २, दोहा ८८ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
करि दंडवत भेंट धरि आगें। प्रभुहि बिलोकत अति अनुरागें॥ सहज सनेह बिबस रघुराई। पूँछी कुसल निकट बैठाई॥ २ ॥
अर्थ
दण्डवत् करके भेंट सामने रखकर वह अत्यन्त प्रेम से प्रभु को देखने लगा। श्रीरघुनाथजी ने स्वाभाविक स्नेह के वश होकर उसे अपने पास बैठाकर कुशल पूछी।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “शृंगवेरपुर में निषादराज द्वारा सेवा” प्रकरण का चौपाई २, दोहा ८८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शृंगवेरपुर में निषादराज गुह द्वारा श्रीराम की प्रेमपूर्ण सेवा और भक्तिपूर्ण स्वागत का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
शृंगवेरपुर में निषादराज द्वारा सेवा