जेहि चाहत नर नारि सब अति

दोहा ५२ · अयोध्याकाण्ड

दोहा पाठ

जेहि चाहत नर नारि सब अति आरत एहि भाँति। जिमिचातक चातकि तृषित बृष्टि सरद रितु स्वाति॥ ५२ ॥

अर्थ

तथा जिस (लग्न) को सभी स्त्री-पुरुष अत्यन्त व्याकुलता से इस प्रकार चाहते हैं जिस प्रकार प्यासे चातक और चातकी शरद ऋतु के स्वाति नक्षत्र की वर्षा को चाहते हैं।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “राम-कौसल्या संवाद” प्रकरण का दोहा ५२ है। इस प्रकरण में श्रीराम द्वारा माता कौसल्या को वनवास का समाचार और धर्म का उपदेश का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
राम-कौसल्या संवाद