जथाजोग सनमानि प्रभु बिदा किए मुनिबृंद
जथाजोग सनमानि प्रभु बिदा किए मुनिबृंद
दोहा १३४ · अयोध्याकाण्ड
दोहा पाठ
जथाजोग सनमानि प्रभु बिदा किए मुनिबृंद। करहिं जोग जप जाग तप निज आश्रमन्हि सुछंद॥ १३४ ॥
अर्थ
प्रभु श्रीरामचन्द्रजी ने यथायोग्य सम्मान करके मुनिमण्डली को विदा किया। [श्रीरामचन्द्रजी के आ जाने से] वे सब अपने-अपने आश्रमों में अब स्वतन्त्रता के साथ योग, जप, यज्ञ और तप करने लगे।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों द्वारा सेवा” प्रकरण का दोहा १३४ है। इस प्रकरण में चित्रकूट में श्रीराम के निवास और कोल-भीलों की प्रेमपूर्ण सेवा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
चित्रकूट में निवास, कोल-भीलों द्वारा सेवा