चिरजीवी मुनि ग्यान बिकल जनु
चिरजीवी मुनि ग्यान बिकल जनु
चौपाई ४, दोहा २८६ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड
चौपाई पाठ
चिरजीवी मुनि ग्यान बिकल जनु। बूड़त लहेउ बाल अवलंबनु॥ मोह मगन मति नहिं बिदेह की। महिमा सिय रघुबर सनेह की॥ ४ ॥
अर्थ
जनकजी का ज्ञानरूपी चिरंजीवी मुनि व्याकुल होकर डूबते-डूबते मानो उस श्रीराम-प्रेमरूपी बालक का सहारा पाकर बच गया। वस्तुतः [ज्ञानिशिरोमणि] विदेहराज की बुद्धि मोह में मग्न नहीं है। यह तो श्रीसीतारामजी के प्रेम की महिमा है [जिसने उन-जैसे महान् ज्ञानी के ज्ञान को भी विकल कर दिया]।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा २८६ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में कौसल्या-सुनयना संवाद में श्रीसीताजी के शील, धैर्य और पतिव्रत धर्म की महिमा का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
कौसल्या-सुनयना संवाद, सीता का शील