भरतहि बिसरेउ पितु मरन सुनत राम
भरतहि बिसरेउ पितु मरन सुनत राम
दोहा १६० · अयोध्याकाण्ड
दोहा पाठ
भरतहि बिसरेउ पितु मरन सुनत राम बन गौनु। हेतु अपनपउ जानि जियँ थकित रहे धरि मौनु॥ १६० ॥
अर्थ
श्रीरामचन्द्रजी के वन जाना सुनकर भरतजी को पिताके मरने का ध्यान भी न रहा और हृदय में इस सारे अनर्थ का कारण अपने को ही जानकर वे मौन होकर स्तम्भित रह गये।
संदर्भ
यह अयोध्याकाण्ड के “भरत-शत्रुघ्न का आगमन और शोक” प्रकरण का दोहा १६० है। इस प्रकरण में भरत-शत्रुघ्न के अयोध्या आगमन और दशरथ-निधन व राम-वनगमन का शोक का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
भरत-शत्रुघ्न का आगमन और शोक