अब कछु नाथ न चाहिअ मोरें

चौपाई ४, दोहा १०२ के अंतर्गत · अयोध्याकाण्ड

चौपाई पाठ

अब कछु नाथ न चाहिअ मोरें। दीनदयाल अनुग्रह तोरें॥ फिरती बार मोहि जो देबा। सो प्रसादु मैं सिर धरि लेबा॥ ४ ॥

अर्थ

हे नाथ! हे दीनदयाल! आपकी कृपासे अब मुझे कुछ नहीं चाहिये। लौटती बार आप मुझे जो कुछ देंगे, वह प्रसाद मैं सिर चढ़ाकर लूँगा।

संदर्भ

यह अयोध्याकाण्ड के “केवट का प्रेम और गंगा पार” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा १०२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में केवट द्वारा प्रभु के चरण पखारने और श्रीराम-सीता-लक्ष्मण को गंगा पार उतारने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
केवट का प्रेम और गंगा पार