तेहिं पूछा सब कहेसि बुझाई

चौपाई २, दोहा १८ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड

चौपाई पाठ

तेहिं पूछा सब कहेसि बुझाई। जातुधान सुनि सेन बनाई॥ धाए निसिचर निकर बरूथा। जनु सपच्छ कज्जल गिरि जूथा॥ २ ॥

अर्थ

उन्होंने पूछा, तब शूर्पणखा ने सब समझाकर कहा। सब सुनकर राक्षसों ने सेना तैयार की। राक्षस-समूह झुंड-के-झुंड दौड़े। मानो पंखधारी काजल के पर्वतों का झुंड हो।

संदर्भ

यह अरण्यकाण्ड के “शूर्पणखा कथा, खर-दूषण वध” प्रकरण का चौपाई २, दोहा १८ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में शूर्पणखा की दुष्टता, उसके उकसावे पर खर-दूषण का श्रीराम से युद्ध और उनका संहार का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
शूर्पणखा कथा, खर-दूषण वध