सीतहि जान चढ़ाइ बहोरी
सीतहि जान चढ़ाइ बहोरी
चौपाई १२, दोहा २९ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड
चौपाई पाठ
सीतहि जान चढ़ाइ बहोरी। चला उताइल त्रास न थोरी॥ करति बिलाप जाति नभ सीता। ब्याध बिबस जनु मृगी सभीता॥ १२ ॥
अर्थ
सीताजी को फिर रथ पर चढ़ाकर रावण बड़ी उतावली के साथ चला, उसे भय कम न था। सीताजी आकाश में विलाप करती हुई जा रही हैं। मानो व्याध के वश में पड़ी हुई कोई भयभीत हिरनी हो!
संदर्भ
यह अरण्यकाण्ड के “जटायु-रावण युद्ध” प्रकरण का चौपाई १२, दोहा २९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में जटायु द्वारा सीताजी की रक्षा हेतु रावण से वीरतापूर्ण युद्ध और घायल होने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
जटायु-रावण युद्ध