राम रोष पावक अति घोरा

चौपाई ९, दोहा २९ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड

चौपाई पाठ

राम रोष पावक अति घोरा। होइहि सकल सलभ कुल तोरा॥ उतरु न देत दसानन जोधा। तबहिं गीध धावा करि क्रोधा॥ ९ ॥

अर्थ

श्रीरामजी के क्रोधरूपी अत्यन्त भयानक अग्नि में तेरा सारा वंश पतिंगा [होकर भस्म] हो जायगा। योद्धा रावण कुछ उत्तर नहीं देता। तब गीध क्रोध करके दौड़ा।

संदर्भ

यह अरण्यकाण्ड के “जटायु-रावण युद्ध” प्रकरण का चौपाई ९, दोहा २९ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में जटायु द्वारा सीताजी की रक्षा हेतु रावण से वीरतापूर्ण युद्ध और घायल होने का वर्णन है।

पूरा प्रकरण पढ़ें

पूरा प्रकरण पढ़ें
जटायु-रावण युद्ध