राम कहा तनु राखहु ताता
राम कहा तनु राखहु ताता
चौपाई ३, दोहा ३१ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड
चौपाई पाठ
राम कहा तनु राखहु ताता। मुख मुसुकाइ कही तेहिं बाता॥ जा कर नाम मरत मुख आवा। अधमउ मुकुत होइ श्रुति गावा॥ ३ ॥
अर्थ
श्रीरामचन्द्रजी ने कहा--हे तात! शरीर को बनाये रखिये। तब उसने मुसकराते हुए मुँह से यह बात कही-मरते समय जिनका नाम मुख में आ जाने से अधम (महान् पापी) भी मुक्त हो जाता है, ऐसा वेद गाते हैं--।
संदर्भ
यह अरण्यकाण्ड के “राम का विलाप और जटायु प्रसंग” प्रकरण का चौपाई ३, दोहा ३१ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सीता-वियोग में राम के विलाप और जटायु को मुक्ति मिलने का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
राम का विलाप और जटायु प्रसंग