नाथ कोसलाधीस कुमारा
नाथ कोसलाधीस कुमारा
चौपाई ४, दोहा १२ के अंतर्गत · अरण्यकाण्ड
चौपाई पाठ
नाथ कोसलाधीस कुमारा। आए मिलन जगत आधारा॥ राम अनुज समेत बैदेही। निसि दिनु देव जपत हहु जेही॥ ४ ॥
अर्थ
हे नाथ! अयोध्या के राजा दशरथजी के कुमार जगदाधार श्रीरामचन्द्रजी छोटे भाई लक्ष्मणजी और सीताजी सहित आप से मिलने आये हैं, जिन्हें हे देव! आप रात-दिन जपते रहते हैं।
संदर्भ
यह अरण्यकाण्ड के “अगस्त्य मिलन और जटायु मिलन” प्रकरण का चौपाई ४, दोहा १२ के अंतर्गत है। इस प्रकरण में सुतीक्ष्ण की भक्ति, अगस्त्य मुनि से संवाद, दंडक वन प्रवेश और जटायु मिलन का वर्णन है।
पूरा प्रकरण पढ़ें
पूरा प्रकरण पढ़ें
अगस्त्य मिलन और जटायु मिलन